महिला सुरक्षा अहम मुद्दा है, लेकिन समाज को जागरूक कर किया जाए
लघु सचिवालय में जिला स्तरीय महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला की बैठक एडीसी प्रीति ने की। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुनेना व पोषण ब्रांड एम्बेसडर राकेश भार्गव मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता डीपीओ सरला यादव ने की। एडीसी ने कहा कि महिला सुरक्षा वर्तमान समय का अहम मुद्दा है, लेकिन यदि समाज को इस मामले में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करके पूरी तरह जागरूक कर दिया जाए तो इससे महिलाओं को और अधिक सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर अनेक नियम व कानून लागू किए हैं। उन्होंने कहा कि यह पोषण पखवाड़ा भले ही 22 मार्च को सम्पन्न हो जाए, लेकिन हमें इस पखवाड़े को 365 दिन तक मनाना होगा, तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस माैके पर जिला बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष पदमा रानी, सीडीपीओ कमला शर्मा, डब्लयूसीडी डॉ. श्रेया, बाल संरक्षण अधिकारी सुमन, ज्योति रानी, सखी सेवा केन्द्र की रेखा रानी, सुपरवाइजर संतोष माैजूद रही।