जैसा कर्म कराेगे, वैसा ही फल मिलेगा : मुक्तानंद
पानीपत | गीता साधक मंडल द्वारा देवी मंदिर में मनाए जा रहे गीताज्ञान यज्ञ वार्षिकोत्सव के पहले दिन भागवत गीता के महामंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया गया। स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे इस इस यज्ञोत्सव में शनिवार को लोगों ने आहुति डाली। स्वामी मुक्तानंद महाराज ने कहा कि जीवन में जैसा कर्म कराेगे, वैसा ही फल मिलेगा। अगर अाप किसी का बुरा करते हाे ताे निश्चय ही अापके साथ भी बुरा हाेगा। अगर अाप किसी की मदद कराेगे ताे जीवन में अापकाे कभी कष्ट नहीं हाेगा। जीवन में हर किसी के लिए मददगार बनाे। इस माैके पर जगन्नाथ मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, वेद मित्तल, सुधीर जिंदल, अजय सिंगला, कुलदीप सिंगला, महेरा गाेयल, विनय बंसल, रजनीश गुप्ता, अानंद गुप्ता, सुबाेध गुप्ता, शकुंतला मित्तल माैजूद रहीं।