पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवकों ने गाड़ी के शीशे ताेड़ चालक के दोस्त पर किया हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समालखा| शनिवार को पट्टीकल्याणा से हलदाना गांव सेंट्रो गाड़ी में सवार होकर अपने दोस्त रविंद्र के साथ जा रहे जगमोहन पर बाइक सवारों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपी हाथों में तलवार, चाकू व डंडे लिए हुए थे। रविंद्र के शोर मचाने पर आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रविंद्र कुमार वासी पट्टीकल्याणा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शनिवार को शाम के समय अपनी गाड़ी सेंट्रो में हलदाना जा रहा था। साथ दोस्त जगमोहन वासी पट्टीकल्याणा था जोकि कंडक्टर वाली सीट पर बैठा हुआ था। जब पट्टीकल्याणा की पुलिया के पास पहुंचे तो दो बाइक पर करीब छह युवक आए और डंडे से हमला करते हुए चलती गाड़ी के कंडक्टर साइड का शीशा तोड़ दिया। हमने गाड़ी साइड में करके रोक ली। आरोपी युवक बाइक लेकर पहुंच गए और जगमोहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने लगा तो आरोपियों ने बाजू पर डंडा मारा। इसके बाद शोर मचाया तो आरोपी मौके से हथियार लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों में से एक की पहचान आशू वासी पट्टीकल्याणा हुई है। इस संबंध मे जांचकर्मी एएसआई फतेह सिंह का कहना है कि मामले में आशु वासी पट्टीकल्याणा को नामजद करते हुए विभिन्न धाराअाें के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं...