पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पानीपत। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। दिन का तापमान रोहतक में 22.3 डिग्री पर आ गया। वहीं, करनाल में रात का पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के दूसरे सप्ताह में भी ठंड पीछा नहीं छोड़ेगी। 9 व 10 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 11 मार्च से 14 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। उधर, हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
1 जनवरी से अब तक 10 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। करीब 72 मिमी. बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 16.7 मिमी. बारिश हुई है। साल 2015 में भी इसी तरह से फसलों पर बारिश-ओलों का कहर टूटा था। अभी हुई बारिश पर हरियाणा सरकार बारिश से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी करवाने के लिए कह चुकी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.