पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फाग के दिन दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 11 से 13 मार्च तक बरसात के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत के एसडी कॉलेज में गुलाल से खेलते हुए छात्राएं। - Dainik Bhaskar
पानीपत के एसडी कॉलेज में गुलाल से खेलते हुए छात्राएं।
  • कहीं-कहीं छा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी संभव
  • 15 मार्च के बाद मौसम में गरमाहट के आसार

चंडीगढ़। फाग के दिन का तापमान प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्यत: 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर बाद कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं शाम तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 से 13 तक कई इलाकों में बरसात के आसार हैं।

दिन का पारा छह डिग्री तक कम, रात को भी ठंडक
फिलहाल दिन का पारा सामान्य से करीब छह डिग्री तक कम चल रहा है। इसका कारण पिछले दिनों हुई बरसात है। आज से हवा का रूख बदल सकता है। नारनौल में दिन का पारा 26 डिग्री तक जा चुका है, जबकि रोहतक में यह 22 डिग्री रहा। रात का तापमान फिलहाल 10 डिग्री के आस-पास चल रहा है। फिलहाल ठंडक बनी हुई है, अगले दिनों होने वाली बरसात के बाद भी यह 15 मार्च तक कायम रह सकती है। इसके बाद पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

351.8 एमएम हुई वर्ष 2019 में बरसात 
हरियाणा में सालभर में सामान्यत: 528.3 एमएम बरसात होती है, वर्ष 2019 में यह 351.8 एमएम ही हुई। जो 33 फीसदी कम रही। अबकी बार एक जनवरी से अब तक प्रदेश में करीब 72 एमएम बरसात हो चुकी है। यह पानी सीधे जमीन में जाएगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा। लेकिन हम जो पानी जमीन से निकाल रहे हैं, उसे सहेज कर रखना होगा।