पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पानीपत. शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे अजय चौटाला ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। वह पैरोल पर बाहर आए हुए हैं। इस दौरान जेजेपी ने इसराना में रैली आयोजित की। रैली में बोलते हुए अजय चौटाला ने अपने भाई अभय चौटाला पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमने विरोध किया होता तो इनेलो की एक सीट भी न आती।
अजय ने कहा कि जेल में मैं अपने पिता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से बात करता रहता हूं। सुख-दुखः की बातें होती हैं, पार्टी की बातें होती हैं। एक दिन मैंने कहा कि आप जब जेल आए तो 20 विधायकों के साथ भेजकर आए थे। आज अकेला रह गया है। ये तो तब रह गया जब हमने ऐलनाबाद में विरोध नहीं किया। नहीं तो एक भी नहीं आना था। अजय ने नाम लिए बिना अभय चौटाला पर तंज कसा।
अजय ने कहा कि इसलिए इनेलो वालों की हरी पगड़ी में थोड़ा पीला रंग भी भर दो और उन्हें अपने साथ जोड़ लो। जो भी साथी इनेलो से हैं, उन्हें जजपा में जोड़ो। सबको साथ लेकर ही काम चलता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.