पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जींद: भाग के सवाल नहीं आने पर की बेरहमी; टीचर ने 8 साल की बच्ची को डंडों से पीटा, शरीर पर निशान पड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • घटना जींद के शादीपुर के सरकारी स्कूल की है, छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत
  • टीचर अशोक ने कहा- ऐसा जान-बुझकर नहीं किया है, बच्ची ने काम नहीं किया हुआ था

जुलाना (जींद). भाग के सवाल न आने पर तीसरी क्लास की छात्रा की टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा के शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए। पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना जींद के शादीपुर के सरकारी स्कूल की है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 8 साल की बेटी तीसरी क्लास में पढ़ती है।


टीचर अशोक ने भाग के सवाल नहीं आने पर शनिवार काे बेटी की डंडों से बेरहमी से पिटाई की। उसके शरीर पर निशान भी पड़ गए। बच्ची को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इससे पहले भी अध्यापक ने बच्ची की पिटाई की थी। अगर सवाल नहीं आते तो प्यार से उसे समझाना चाहिए था। वहीं, टीचर अशोक का कहना है कि ऐसा जान-बुझकर नहीं किया है। बच्ची ने काम नहीं किया हुआ था। इतना ज्यादा भी नहीं मारा गया कि मामले को इतना बढ़ाया जाए। जुलाना चौकी प्रभारी अनिल जोल का कहना है कि टीचर पर 75जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...