पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
पानीपत। पुलिस की दुर्गा शक्ति की गाड़ी में शराब की पेटियां रखवाते एक पुलिसकर्मी की फोटो 5 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह फोटो जब आला अधिकारियों तक पहुंचा तो उस पुलिसकर्मी पर पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया और उसकी जांच बैठा दी गई है।
मामला 5 दिन पुराना यानी 7 मार्च का बताया जा रहा है। कांस्टेबल रामकुमार सेक्टर-29 स्थित शराब के गोदाम एलवन से शराब की पेटियां रखवा रहा था। ऐसे में किसी व्यक्ति ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो में गाड़ी का नंबर HR06 AQ-0211 भी साफ दिखाई दे रहा है। डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने बताया कि मामला सामने आने के बाद रामकुमार को तुंरत लाइन हाजिर कर दिया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.