पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने वाला डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर जसवंत सिंह। - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी डॉक्टर जसवंत सिंह।
  • हरियाणा के पशुपालन विभाग में 2004 में हासिल की थी नौकरी
  • पशुपालन विभाग की महिला डॉक्टर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सोनीपत। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पशुपालन विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले डिप्टी डायरेक्टर जसवंत सिंह को पुलिस ने शानिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जसवंत सोनीपत में कार्यरत रहे हैं। आरोपी के खिलाफ विभाग की ही डॉ. रितु ने 28 जनवरी 2020 को एफआईआर कराई थी। तब मामले की जांच सीएम फ्लाइंग ने की थी। 


आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डॉ. रितु सिंह ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि डॉ. जसवंत सिंह निवासी सिसाना ने धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज पर पशुपालन विभाग में नौकरी प्राप्त की है। डॉक्टर जसवंत जरनल कैटेगरी से हैं, जबकि उन्होंने 14 जून 1986 को एसटी केटेगरी का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। 


इसके बाद पशु चिकित्सक की डिग्री अर्जित की। इसके बाद हरियाणा सरकार को धोखे में रखकर सरकारी नौकरी प्राप्त की। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वर्ष 1986 में एससी कैटेगरी में वेटनरी सर्जन हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय हिसार में दाखिला लिया था। यहां से डिग्री प्राप्त की। जसवंत 2004 से नौकरी में है।