पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गन्नौर (सोनीपत)। दिल्ली से पानीपत के बीच अधूरे पड़े नेशनल हाईवे नंबर-44 पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सोनीपत के भिगान गांव के पास एक ट्रक हाइवे पर फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर ट्रक के अंदर फंस गया था। उसे 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
कैसे हुआ हादसा
सोनीपत डीएसपी हंसराज ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन दिल्ली-पानीपत हाइवे-44 के पिलर से जा टकराया। इस दौरान ड्राइवर ट्रक में बुरी तरह फंस गया। जेसीबी, हाइड्र क्रेन और गैस कटर की मदद से ट्रक की बॉडी को काटा गया और ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसकी टांगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
हाइवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम, रूट करना पड़ा डायवर्ट
हादसे की वजह से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट किया।
अधूरा हाइवे बना हादसों का कारण
नेशनल हाइवे-44 पर दिल्ली से पानीपत तक बढ़ाने के लिए निर्माणकार्य चल रहा है। कई साल बीत जाने के बाद ठेका लेने वाली कंपनी काम को पूरा नहीं कर सकी। बीच में ही हाइवे को अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.