पानीपत. हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटेट) की परीक्षा के प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि दो साल बढ़ा दी गई है। अब यह प्रमाण-पत्र 7 वर्ष तक वैध रहेंगे। पहले वैधता पांच वर्ष थी। वैधता बढ़ाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकार को सिफारिश भेजी थी। इसे सीएम ने मंजूरी दे दी है।
प्रदेश में करीब 90 हजार युवाओं ने एचटेट की हुई है। 14,700 युवाओं के प्रमाण-पत्र की 5 साल की वैधता 31 मार्च 2019 को खत्म हो गई थी। 45,745 की वैधता अगले साल तक खत्म हो जाती। इसे लेकर एचटेट पास युवा हाईकोर्ट भी गए थे। अब सरकार ने सीटेट की तर्ज पर एचटेट प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में साल 2012 में जेबीटी की भर्ती हुई थी। इसके बाद एचटेट की परीक्षा तो जरूर हुई, लेकिन अभी तक जेबीटी की भर्ती नहीं हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.