पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • DEO Asked For Bribe Of Rs 3 Lakh, Vigilance Caught Clerk Red Handed; A Bribe Was Sought To Give Recognition To The School

डीईईओ ने 3 लाख रुपए घूस मांगी, विजिलेंस ने क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा; स्कूल को मान्यता देने के लिए मांगी थी रिश्वत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाल घेरे में आरोपी क्लर्क। - Dainik Bhaskar
लाल घेरे में आरोपी क्लर्क।
  • एक स्कूल संचालक ने दी थी शिकायत, डीईईओ ने क्लर्क को रुपए देने के लिए बोला था
  • मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की इमारत व मूलभूत सुविधाओं की जांच के लिए संचालक के रिश्वत की मांग की थी

सोनीपत. सोनीपत में स्कूल की मान्यता के लिए 3 लाख की घूस लेते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) ऑफिस के क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। मौलिक शिक्षा अधिकारी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई रोहतक विजिलेंस ने सोमवार को की।


कथूरा निवासी एडवोकेट मीना कुमारी ने बताया कि उनके पति गांव में 5वीं तक स्कूल चलाते हैं। 8वीं तक मान्यता के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन किया था। इस पर मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इमारत व मूलभूत सुविधाओं की जांच के लिए स्कूल का निरीक्षण किया था। इसके बाद खामियां बताकर फाइल कैंसिल करने की बात कही। 29 फरवरी को डीईईओ ने 3 लाख रु. की घूस मांगी। इस पर विजलेंस को सूचना दी गई।


इसके बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर प्रदीप व तहसीलदार विकास सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। 500-500 के नोटों पर पाउड़र लगाकर 3 लाख रु. शिकायतकर्ता को दिए। शिकायतकर्ता सोमवार को डीईईओ से मिले। डीईईओ ने क्लर्क पवन से बात कर पैसे देने को कहा आैर कार्यालय से निकल गए। शिकायतकर्ता ने क्लर्क को पैसे दिए तो विजिलेंस ने 3 लाख रु. बरामद कर लिए।

खबरें और भी हैं...