पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गैस कटर से काटकर एटीएम से 7.20 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा आरोपी। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा आरोपी।
  • फरीदाबाद के भूपानी थाने के अंतर्गत पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम की घटना
  • सीसीटीवी में गैस कटर अंदर लेकर आता नजर आ रहा है आरोपी

फरीदाबाद. एक महीने में तीसरी बार चोर ने गैस कटर से एटीएम काटकर 7.20 लाख रुपए चुरा लिए गए। उनकी यह करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने टिकावली गांव में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की एटीएम को निशाना बनाया है। इसी के बगल में ही बैंक शाखा भी है। 


पुलिस के मुताबिक एटीएम चोरों ने रात एक से 3.10 बजे तक घटना को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि घटना को अंजाम देने में दो चोर शामिल थे। दोनों कार से आए थे। एक ने शटर का ताला तोड़कर कार में आकर बैठ गया और दूसरा गैस कटर अंदर ले जाकर शटर को बंद कर दिया ताकि किसी को भनक तक न लगे।  


शनिवार सुबह जब गांव के लोग एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो देखा कि शटर के अंदर बूथ में एटीएम गैस कटर से कटी हुई थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और बैंक प्रबंधन को दी। बैंक मैनेजर विष्णु मीना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एक घंटे में दिया घटना को अंजाम
सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हुई है। फुटेज के अनुसार चोर रात करीब एक बजे गैस कटर लेकर एटीएम बूथ में घुसा और वारदात को अंजाम देकर 3.10 बजे गैस कटर और पैसे लेकर बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक कार में सवार होकर आए दो चोर में एक शटर के अंदर घुसा था जबकि दूसरा कार लेकर लगातार रैकी करता रहा। दोनों मोबाइल के जरिए एक दूसरे के संपर्क में बने रहे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश कर रही है।