एमडीयू में 13 शोधार्थी पीएचडी डिग्री पात्र घोषित
रोहतक| महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर 13 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थी शारीरिक शिक्षा विभाग से बजरंग, मंजित व सिक्का देवी, शिक्षा विभाग से रेखा दलाल व कविता दहिया, बॉटनी से ललिता, बायोटैक्नोलॉजी से मंजरी, माइक्रोबायोलोजी से नीलम व नमिता रानी, पर्यावरण विज्ञान से विक्रम सिंह, संगीत विभाग से सरस्वती नेगी, पूनम गिरधर व बलराम यादव हैं।