पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में नकल के 138 केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | सीनियर सेकंडरी की परीक्षा में आज नकल के 138 मामले दर्ज किए गए। बुधवार को गणित विषय की परीक्षा थी। ड्यूटी से कोताही बरतने पर प्रदेशभर में पांच सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए, दो केंद्र की परीक्षा रद्द की व प्रतिरूपण के छह केस दर्ज किए।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा रोहतक के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल के दो केस पकड़े तथा बाहरी हस्तक्षेप एवं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि सांघी-1 व सांघी-2 पर आज हुई परीक्षा रद्द की गई तथा परीक्षा केन्द्र को 12 मार्च की परीक्षा के बाद रोहतक शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर बाह्य व आंतरिक हस्तक्षेप बना हुआ था।
खबरें और भी हैं...