पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब ठेके के सेल्समैन ने गाली देने से रोका तो गोली मार भागे 2 बदमाश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव करौथा से बालंद रोड पर शराब ठेके के सेल्समैन यूपी के हरदोई निवासी अजीत को दो युवक गोली मारकर फरार हो गए। वारदात सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। घायल अजीत को रोहतक सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गोली उसकी गर्दन को छूकर निकली है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने पहले शराब ठेके के सेल्समैन के साथ बदतमीजी की। सेल्समैन ने जब उन्हें गाली गलौच से रोका तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। गोली सेल्समैन अजीत की गर्दन को छू कर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठे हुए तो हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना शिवाजी काॅलोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक आरोपी काबू नहीं आए थे।

खबरें और भी हैं...