पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा पुलिस के एसआई को गोली मारकर छुड़ाए थे 2 गैंगस्टर, कुख्यात शॉर्प शूटर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने राजू बसोदिया गैंग के एक कुख्यात शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शार्प शूटर की पहचान अरुण कुमार उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए है।

आरोपी जमीनी विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या की योजना बना रहा था। इससे पहले उसने हरियाणा पुलिस की कस्टडी से 2 गैंगस्टरों को छुड़ाया था, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर को गाेली लगी थी। डीसीपी एंटो अल्फॉस ने बताया कि नजफगढ़ सबडिवीजन में गैंगस्टर को रोकने के लिए टीम को जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश दिए थे। पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें अरुण उर्फ ढिल्लू के बारे में जानकारी मिली कि वह गीतांजलि गंदा नाला के पास आने वाला है। एसएचओ जगतार सिंह की पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ने की कोशिश की। करीब 200 मीटर तक अरुण का पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में अरुण ने बताया उसने 8वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद नशे की लत लग गई। उस पर आर्म्स एक्ट सहित हरियाणा और दिल्ली में करीब 10 मामले दर्ज है। 1 फरवरी को भौडसी जेल में बंद गैंग के दो बदमाशों को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाया था। वह सांपला थाने का घोषित बदमाश है।

बदमाश अरुण कुमार उर्फ ढिल्लू ने पिछले माह किया था पुलिस पर हमला


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीनी विवाद में वह अपने चाचा से बदला लेने की योजना बना रहा था और उसी सिलसिले में यहां किसी से मिलने के लिए आया था। फिर उस साथी को साथ लेकर हरियाणा में जाकर चाचा की हत्या करने वाला था। इसी के कारण वह अपने साथ लोडेड पिस्टल भी साथ रखे हुआ था। लेकिन अलर्ट टीम ने समय रहते इसे पकड़ने में कामयाबी मिल गई। डीसीपी ने बताया कि अरुण से पूछताछ में पता चला की उसने गत फरवरी महीने अपने गैंग के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस की टीम पर अटैक किया था। फिर कुख्यात गैंगस्टर संदीप जठेरी और थान सिंह को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार होने में कामयाब रहा था। हालांकि हरियाणा पुलिस ने थान सिंह को दुबारा फिर गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन संदीप जेठरी अभी भी फरार है।

खबरें और भी हैं...