पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतिक्रमण करने पर 20 दुकानदारों का सामान जब्त, दोबारा किया तो होगा केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े 3 घंटे चले अभियान में 20 दुकानदारों के सामान, रेहड़ी व काउंटर जब्त किए। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना करने और जरूरत पर एफआईआर दर्ज किए जाने की चेतावनी दी गई। एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व निगम के एलओ ब्रांच की टीम ने दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर ढाई बजे शुरू किया। उन्होंने मेडिकल मोड़, भिवानी स्टैंड, भिवानी रोड और हिसार रोड आदि इलाकों में चौक-चौराहों व बाजार में जहां भी अतिक्रमण मिला उसे हटवा दिया। अतिक्रमण करके जिन लोगों ने स्थाई काउंटर बना लिए थे और रेहड़ी लगा रखी थी। समझाने के बाद भी जब वे नहीं मानें तो उसे जब्त कर लिया। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन नहीं रखने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

आज सुबह 9 बजे से चलेगा अभियान

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा ने शहर में सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की आदेश एलओ ब्रांच को दिए हैं। अवकाश होने के बाद भी शनिवार को सुबह 9 बजे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

सांपला में अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, बिना कागजी जांच के रजिस्ट्री न कराएं

रोहतक | नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को सांपला क्षेत्र में एनएच 9 और रेलवे लाइन के साथ विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में अभियान चलाकर निर्माण ढहा दिए। इस दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। डीटीपी मंदीप सिंह सिहाग की अगुवाई में टीम ने दो एकड़ एरिया में मानकों को दरकिनार करते हुए अवैध ढंग से विकसित की जा रही कॉलोनी में 6 स्ट्रक्चर, 11 प्लाट की बाउंड्री वाल और 22 मकान की नींव के अलावा बिजली की खंभे व रोड नेटवर्क जेसीबी से तोड़ दिए। इस संबंध में मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि आउटर इलाके सहित जहां भी अवैध ढंग से कॉलोनियां विकसित की जा रही है या निर्माण कार्य चल रहा है, आगे भी उनको तोड़ने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। लोग बिना कागजी जांच पड़ताल के जमीन की रजिस्ट्री न कराएं।

नगर निगम की टीम ने सूखा और गीला कूड़ा अलग रखने के लिए डस्टबिन नहीं रखने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

अतिक्रमण करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

अब अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित चलाया जाएगा। प्रमुख सड़कों, बाजारों व चौक आदि पर यदि गलत ढंग से अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों का चालान कटेगा। जुर्माना वसूला जाएगा व जरूरत होने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। लिहाजा दुकानदार, व्यापारी और आमजन शहर काे जाम मुक्त बनाने और साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।
-सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मेडिकल माेड़ पर फ्रूट जूस के काउंटर काे उठाकर ले जाते नगर निगम कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...