हेरोइन, चरस और गांजापत्ती तस्करी के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दो अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महम के सोनू व दीपक अाैर सांपला निवासी चंदीलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हिसार रोड पर एक कार को रोककर चेक किया।
युवकों के पास से आरोपियों से कुल 2 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन, 6 ग्राम चरस बरामद की गई है। युवकों की पहचान सोनू व दीपक निवासी महम के रूप में हुई। युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ व कार को कब्जा पुलिस में लिया गया। वहीं सांपला थाना क्षेत्र से खरखौदा रोड से एक युवक को काबू किया है। इसकी पहचान गांव इस्माइला गंज जिला इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल लाइनपार सांपला निवासी चंदीलाल के रुप में हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से 170 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उम्र 40 साल नशे का आदी है अौर अवैध रुप से नशीले
पदार्थों को बेचने का काम
करता है।