‘दोहलीदार के हकों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे’
सेक्टर-2 में भगवान परशुराम आश्रम भवन के पूर्ण होने पर भवन का उद्घाटन सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। इस मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोहतक निगम के मेयर मनमोहन गोयल व भगवान परशुराम आश्रम समिति के समस्त पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे। डॉ. अरविंद शर्मा ने आश्रम की स्थापना के लिए अपने कोष से 21 लाख रुपए का अनुदान भी दिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा के भगवान परशुराम आश्रम की स्थापना कर समाज व समिति के लोगों ने एक पवित्र स्थान निर्मित किया है जो समस्त समाज के लोगों के लिए पूजनीय है। उन्होंने दोहली की जमीन पर चल रहे विवाद पर प्रधान सतनारायण कौशिक के ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोहलीदार को घबराने की जरूरत नहीं, उनके हकों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे। इस दाैरान प्रधान एडवाेकेट सत्यानारयण कौशिक, महामंत्री सतीश पहरावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर हरिकिशन, रणधीर भारद्वाज, श्रीभगवान कौशिक, हितेश एडवोकेट, रवींद्र भारद्वाज, पवन शर्मा, श्याम सुंदर गौतम, हरिओम प्रिंसीपल, बिजेंद्र शर्मा, ललित कौशिक एडवोकेट, धर्मबीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सेक्टर-2 में भगवान परशुराम आश्रम भवन के पूर्ण होने पर भवन का उद्घाटन करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ।