पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री जन आयुष्मान योजना के तहत 44 कार्ड बनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक| केंद्र व प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निगम पार्षद कंचन खुराना की अाेर से झंग काॅलोनी के श्री उमेश्वर धाम मंदिर में रविवार काे शिविर आयोजित किया गया। इस माैके पर मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के अंतर्गत 87 पात्र परिवारों का पंजीकरण हुअा तथा प्रधानमंत्री जन आयुष्मान योजना के तहत 44 लोगों के कार्ड बनाए गए। निगम पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए है। योजना का लक्ष्य जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम है, उनको लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर यशपाल धींगड़ा, पवन सहगल, प्रवीण सहगल, राजेंद्र हुड्डा, नरेश कालरा, राजेश गुप्ता, सुंदर जेटली, सचिन शर्मा, सुभाष शर्मा, सतीश हुंडिया, नरेंद्र नरवाल, लोकेश कुमार, रणजीत सिंह, महेश राजोतिया अादि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...