- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News 56 Types Of Fruits And Flowers Panchamrit Mahabhisheka Done By Lord Saffron With Saffron
56 प्रकार के फल-फूल, केसर से भगवान गैरनिताई का किया पंचामृत महाभिषेक
इस्कॉन प्रसार समिति की ओर से पुरानी आईटीआई ग्राउंड में भगवान चैतन्य महाप्रभु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गैरनिताई जी का पंचामृत महाभिषेक किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विनोद जैन, इस्काॅन प्रचार समिति के प्रधान सुभाष तायल व अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी नवीन जैन ने बाबा कर्णपुरी के सानिध्य में 56 तरह के फल, फूल, ड्राई फ्रूट, चंदन, शहद, केसर, गन्ने के रस आदि से भगवान गैरनिताई का पंचामृत महाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंचामृत का प्रसाद वितरित किया। राजेश जैन की तरफ से भंडारा लगाया गया। कुरुक्षेत्र व रोहतक से आए भक्तों ने भगवान चैतन्य महाप्रभ के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की सुंदर प्रस्तृति से सभी श्रद्धालुओं को निहाल
कर दिया।
कलाकारों के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु नृत्य करने पर विवश हो गए। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे से पंडाल गूंज उठा। सभी श्रद्धालुओं ने बड़े दीपक के साथ महाआरती की। इस मौके पर रमेश रोहिल्ला, प्रेम गर्ग, पवन तायल, अनिल बंसल, विपिन गोयल, कुलदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, महेन्द्र गुगनानी, सुनील जैन, मोनू गाबा, जमना मंगला, गोल्डी प्रभु, अमित बंसल, मुकेश बंसल व इस्कान प्रचार समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
पुरानी आईटीआई ग्राउंड में भगवान चैतन्य महाप्रभु के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महाभिषेक करते भक्तजन।