- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News A Case Was Registered Against 20 Passengers For Trapping Railway Tracks 10 Took An Oath Not To Do This
रेलवे ट्रैक फांदने वाले 20 यात्रियों पर केस दर्ज, 10 ने दाेबारा एेसा न करने की शपथ ली
रेलवे स्टेशन से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने की बजाय शार्टकट अपनाते हुए ट्रैक फांदने वाले यात्रियों के खिलाफ आरपीएफ ने एक सप्ताह तक चेकिंग ड्राइव का प्लान बनाया है। प्लान के तहत पहले दिन गुरुवार को आरपीएफ थाना प्रभारी आरके ओझा के निर्देशन में जवानों ने पूरे दिन चेकिंग ड्राइव चलाया। छह घंटे के अंतराल में ट्रैक फांदने वाले 30 यात्रियों को रेलवे एक्ट की धारा 147 का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए पकड़ा गया। 20 यात्रियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। जबकि 10 अन्य यात्रियों की काउंसिलिंग कर दोबारा ट्रैक न फांदने और अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। आरपीएफ के अफसरों ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल एक्सीडेंट से बचने के लिए वो ट्रैक फांदने की बजाय फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें। आरपीएफ थाना प्रभारी आरके ओझा ने बताया कि 30 यात्रियों को पकड़ा गया है। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वर्ष 2019 में 137 लोगों के खिलाफ ट्रैक फांदने के अपराध में केस दर्ज किया गया था जबकि वर्ष 2020 की शुरुआत के ढाई माह में 72 यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
ट्रैक न फांदने और अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। आरपीएफ के अफसरों ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल एक्सीडेंट से बचने के लिए वो ट्रैक फांदने की बजाय फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें। आरपीएफ थाना प्रभारी आरके ओझा ने बताया कि 30 यात्रियों को पकड़ा गया है। 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वर्ष 2019 में 137 लोगों के खिलाफ ट्रैक फांदने के अपराध में केस दर्ज किया गया था जबकि वर्ष 2020 की शुरुआत के ढाई माह में 72 यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
आरपीएफ ने पकड़े ट्रैक फांदने वाले यात्री।