महम में दुर्घटना घटित किसानों व खेतीहर मजदूरों को बांटे चेक
कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में मारे गए व घायल हुए किसानों व श्रमिकों के परिजनों को मार्केट कमेटी कार्यालय में चेक बांटे गए। मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब व चेयरमैन रामनिवास रोहिला ने किसान व श्रमिक को चेक वितरित किए। मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब ने बताया कि गुरुवार को भैणी चंद्रपाल निवासी नान्ही प|ी भोलू, खरकड़ा निवासी सुशीला प|ी रोहताश व गुगाहेड़ी निवासी पूनम प|ी कुलदीप को 5 लाख के चेक दिए गए। वहीं भराण निवासी राजकुमारी प|ी सुरेश कुमार को 75 हजार तथा फरमाणा निवासी पवन पुत्र सुमेर सिंह, बिजेंद्र पुत्र लख्खी राम व कृष्णगढ़ निवासी राकेश पुत्र राजबीर को साढ़े 37 हजार के चेक दिए गए। उन्होंने बताया कि कृषि कार्यों के दौरान दुर्घटना में मारे गए व घायल हुए किसानों व श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मार्केट कमेटी की अाेर से सहायता राशि दी जाती है।
किसानों को चैक बांटते मार्केट कमेटी सचिव व चेयरमैन।