पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना पर प्रशासन के आदेश हो रहे बेअसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार की अाेर से कोरोना के प्रभाव को देखते हुए महामारी घोषित करते हुए सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टी करने की घोषणा का महम के स्कूलों में खासकर निजी स्कूलों में कोई असर देखने को नहीं मिला। क्षेत्र के कई निजी स्कूलों में पूर्व की भांति कक्षाएं लगाई और सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाया। हालात यह रहे कि नर्सरी व प्राइमरी के बच्चे भी स्कूल वैन में इधर उधर घूमते रहे। इससे साफ है कि निजी स्कूल संचालकों के लिए बच्चों के भविष्य या स्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं है। बीईओ बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल लगाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं था। सोमवार को सभी स्कूलों की जांच की जाएगी।

महम के भिवानी स्टैंड पर एक निजी स्कूल वैन में बैठे बच्चे।
खबरें और भी हैं...