रुड़की में आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाली पोषण रैली
रोहतक| गांव रुड़की में बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने पोषण अभियान के जरिए जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संगीता ने कार्यक्रम कर बच्चों, किशोर व महिलाओं को कुपोषण मुक्त व स्वस्थ्य व मजबूत करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है।