पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रूड़की में कुपोषण के खिलाफ आशा वर्करों ने जागरूकता रैली निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज की महिला हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम है। हमें महिलाओं का सम्मान उसकी कार्यक्षमता, परिवार और समाज के उत्थान में योगदान देने पर करना होगा।

यह विचार गांव रूड़की की पक्की चौपाल में महिला दिवस पर सम्मान समारोह के दौरान बीडीपीओ राजपाल चहल ने मुख्य अतिथि व्यक्त किए। वहीं विशिष्ट अतिथि नाको के जोनल कार्यक्रम अधिकारी मनोज सांगवान ने नशे के खात्मे के लिए महिलाओं की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। इस दौरान गांव की बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता पांच महिला खिलाड़ियों को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में बीडीपीओ राजपाल चहल का गांव के सरपंच शमशेर सिंह, पंचायत सचिव सुरेश कुमार व ग्राम पंचायत के सदस्यों से स्वागत किया गया। आंगनवाड़ी व आशा वर्कर सहित ग्रामीण महिलाओं को कुपोषण के खात्मे को लेकर एक शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर कुपोषण के खिलाफ आंगनवाड़ी व आशा वर्करों ने गांव की महिलाओं के साथ मिलकर एक जागरुकता रैली निकाली। इसके बाद गांव के दादी भदा मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि व पंचायत सदस्यों ने पौधरोपण भी किया। सरपंच शमशेर सिंह, मनोज सांगवान, ग्राम सचिव सुरेश कुमार, मीना, कांता, राजवंती, मुकेश, बाला, इंद्रावती, सूरजमुखी, कमलेश, सुमित्रा, राजेश, डॉ. जसमेर सिंह, राजेश तक्षक, रामफल, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र, पंचायत मेंबर ओमप्रकाश, निरंजन, देवी सिंह, जोगेंद्र, प्रदीप, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...