पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महम में घर से बच्ची के अपहरण का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महम | महम सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से छह वर्षीय बच्ची का घर से अपहरण का प्रयास किया गया। आरोप गांव के ही युवक पर हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में लड़की के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को घर पर सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद मोबाइल की बैटरी ऑन करके जांच की तो गांव कर युवक चारपाई के पास खड़ा मिला। वह लड़की का मुंह दबाकर उठाने का प्रयास कर रहा था। लाइट जलने के बाद वह लड़की को बैड पर फेंक कर भाग गया। पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि छह वर्षीय लड़की का घर से अपहरण करने का प्रयास करने का मामला संज्ञान में आया था।
खबरें और भी हैं...