बार एसो. चुनाव को लेकर उम्मीदवार ने जताई आपत्ति
रोहतक | बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार में चुनावी माहौल की गर्माहट शुरू हो चुकी है। प्रधान पद के प्रत्याशी उमेश भारद्वाज का कहना है कि प्रदेश के दूसरे जिलों में चुनावों को लेकर वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। आरओ भी नियुक्त कर दिए। चुनाव के करीब 20 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो कोई वोटर लिस्ट मिली और न ही आरओ नियुक्त किया गया। ऐसे में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने में दिक्कत आएगी। इधर, बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फोगाट जोजो का कहना है कि चुनाव को लेकर सोमवार को मीटिंग की जाएगी। 2750 वोटों की लिस्ट आ चुकी है। सोमवार को आरओ नियुक्त किया जाएगा।