पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेखौफ स्नेचर : एएसआई की पत्नी व शिक्षिका समेत 3 से शहर में झपटे पर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार लुटेरे ने बुधवार को पर्स लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। बाइकर्स ने दोपहर को डबल पार्क के पास एएसआई की प|ी से पर्स लूट लिया। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका का पर्स लूट कर फरार हो गए। इसके अलावा चार दिन पहले छोटूराम स्टेडियम में निजी स्कूल के अध्यापक के साथ मारपीट कर बैग लूट लिया। पीड़ितों ने क्षेत्र से संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है।

तुषारमणी का पासपोर्ट था पर्स में, इसी महीने बेटे के पास जाना था स्वीडन में

सेक्टर-1 निवासी तुषार मणी ने बताया कि वह डीएवी स्कूल में टीचर है। बुधवार को वो दिल्ली बाईपास स्थित केंद्रीय विद्यालय में पेपर चैक के लिए गई थी। दोपहर बाद स्कूल से वापस घर आ रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। तुषार मणी के अनुसार उसके पर्स में दो पासपोर्ट, आधार कार्ड, एटीएम, एक मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी कागजात थे। तुषारमणी ने बताया कि उससे मार्च ही अपने बेटे के पास स्वीडन जाना था।

प्रीत विहार कॉलोनी के वीर सेन ने बताया कि वह कसरेंटी गांव स्थित निजी स्कूल में टीचर है। 8 मार्च को छोटूराम स्टेडियम में किसी काम से गया था। वह स्टेडियम में पेड़ की छाया में सिर के नीचे बैग लगाकर आराम कर रहा था। उसी समय कई युवक आए। उससे मारपीट कर बैग छीनकर ले गए। बैग में एटीएम कार्ड, पर्स समेत अन्य जरूरी कागजात थे। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज किया है।

केस 

केस 

केस 

सेक्टर-1 निवासी सुशीला ने बताया कि उनके पिता कृष्ण लाल हरियाणा पुलिस में एएसआई हैं। झज्जर ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। सुशीला बुधवार दोपहर को अपनी बेटी कोमल के साथ मॉडल टाउन में शॉपिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में जब वह माडल टाउन में डबल पार्क के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया और हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। मॉडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...