पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस्माइला रेलवे ब्रिज के पास कार की टक्कर से बाइक चालक की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांपला| इस्माइला रेलवे ब्रिज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगड़ निवासी ईश्वर की माैत हाे गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार काे ईश्वर अपनी बाइक पर सवार होकर रोहतक अपनी रिश्तेदार के घर आया हुआ था। देर शाम वह अपने घर वापस लौट रहा था। अभी ईश्वर इस्माइला रेलवे ब्रिज के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल ईश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया से पीजीआई भेजा गया। वहीं दहकौरा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दहकौरा निवासी सिद्वार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें और भी हैं...