सांपला में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
एशियन पेंट कंपनी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक नीरज की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आईएमटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई विक्रम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विक्रम ने बताया कि वह अपने भाई नीरज के साथ बाइक पर रोहद गांव स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी जा रहा था। जब वह एशियन पेंट कंपनी के पास पहुंचे, तभी तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों को रोहतक पीजीआई पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।