भालौठ गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के छात्र की मौत
रोहतक | सोनीपत रोड पर गांव भालौठ गांव के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ताऊ नगर के 21 वर्षीय खेमचंद की मौत हो गई। खेमचंद आईटीआई का छात्र था। रविवार को रोहतक से सोनीपत में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में ट्रक की टक्कर से खेमचंद की मौत हो गई। थाना आईएमटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है। रामगोपाल कॉलोनी के लक्ष्मी प्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई खेमचंद रविवार को किसी से सोनीपत जा रहा था। रास्ते में सोनीपत रोड पर गांव भालौठ के पास खेमचंद की बाइक को ट्रक चालक ने साइड मार दी। हादसे में खेमचंद की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। थाना आईएमटी पुलिस ने लक्ष्मी प्रताप के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैरा इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।