सेक्टर-2 मार्केट में रक्तदान शिविर कल
रोहतक | हर वर्ष की भांति सेक्टर-2 मार्केट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 15 मार्च को सुबह 8.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बारे में डॉ. वरुण मलिक ने बताया कि इस नेक कार्य में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी महिला या पुरुष कर सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से हृदयघात की आशंकाएं कम होती हैं। वजन कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित लोगों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी है।