बॉडी बिल्डर गौरव का बहलंबा में सम्मान
महम | जिला स्तरीय बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में गांव बहलंबा निवासी गौरव ने 55 केजी भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी का रविवार विहान फिटनेस जिम में स्वागत किया गया। ट्रेनर कपिल गिरधर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को रोहतक के सेक्टर 1 में किया गया था। जिसमें गौरव ने पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि गौरव ने महम चौबीसी के चबूतरे पर 29 फरवरी को आयोजित की गई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। सम्मान समारोह में जिम संचालक लवी गिरधर, विक्की, सुमित, सन्नी, मुनीष, बिट्टू, प्रथम, साहिल, रोहित, दीपक, अरमान, अजय, नोनी, जीता व सचिन आदि मौजूद रहे।