पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीयू में कौशल विकास व स्टार्ट-अप पर किया मंथन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | एमडीयू के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड अलाइड स्टडीज (सीपीएएस), गुरुग्राम में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कौशल विकास और स्टार्ट-अप विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रारंभ की गई। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद (चंडीगढ) के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला इस संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. बीके कुठियाला ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य कुशल स्रातक तैयार करना है। ऐसे स्रातक जो स्व-रोजगार अर्जित कर सकें व एन्त्रोप्रन्योरशिप का रास्ता प्रशस्त कर सकें समय की जरूरत है। सीपीएएस (गुरूग्राम) की निदेशिका प्रो. संतोष नांदल ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए उनको संरक्षण, शिक्षण-प्रशिक्षण व विपणन कौशल प्रदान किए जाने की जरूरत है।

आयोजन सचिव प्राध्यापिका डाॅ. सुनील देवी खरब ने संगोष्ठी का समन्वयन किया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (उत्तर पश्चिम क्षेत्रिय परिषद), चंडीगढ से अवतार सिंह संगोष्ठी में उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...