पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अार्य नगर में गर्म पानी के गिरने से भाई-बहन झुलसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ | आर्य नगर में नहाने के लिए किए गर्म पानी के गिरने से भाई-बहन झुलस गए हैं। परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मंगल ने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी प|ी गर्म पानी का पतीला लेकर बाथरूम की तरफ जा रही थी। इसी बीच वहां खेल रहे बच्चे का हाथ पतीले से लग गया। जिससे गर्म पानी का पतीला नीचे गिर गया। उबलता पानी नीचे गिरने से वहां खेल रहे 8 वर्षीय देवेंद्र व ढेड वर्षीय सुधा बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...