टेक्नोलॉजी से लैस होगी बसपा : धर्मवीर अशोक
बहुजन समाज पार्टी की अाेर से रईया धर्मशाला में प्रदेशस्तरीय संगठन समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में मुख्यातिथि यूपी के एमएलसी व हरियाणा, गुजरात और उड़ीसा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक पहुंचे। वरिष्ठ अतिथि प्रभारी सीपी सिंह, प्रभारी डॉ. महेश कुमार, प्रभारी सुमेर जांगड़ा व प्रभारी अनिल रंगा के रुप में शिरकत की और बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह ने की। बैठक में बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी-कांग्रेस से है। मुख्यातिथि धर्मबीर अशोक ने फिर से एक महीने का नया सांगठनिक टारगेट दिया। बसपा नेताओं ने कहा कि उनका लक्ष्य अब प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जनसंपर्क बढ़ाने का रहेगा। उसके बाद बसपा का कैडर दिया जाएगा। एक महीने में पार्टी जिलाध्यक्ष व 5 सदस्य कमेटी बनाएगी।