पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महम में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे 9 पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इस बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाल नागरिक अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने हिसार के गांव सिसाय निवासी मोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप व बिल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गांव सिसाय निवासी सुरेश पुत्र रामफल ने बताया कि वह सोमवार शाम कार से गांव ढाणी शोभा व शेखपुरा निवासी अपने दोस्त मोनू पुत्र ठंडी राम व प्रदीप पुत्र रामकुमार के साथ किसी काम से रोहतक जा रहा था। महम के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू पुत्र ठंडी राम की मौत हो गई। इधर, महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि मोनू के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक सुरेश के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच कर उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...