पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म के बाद युवती को धमकाने वाले पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना सिटी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक के दोस्त पर भी युवती व उसके परिजनों से मारपीट का केस दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार सिटी थाना पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एरिया के एक घर में रह रहे लोगों का दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को काबू कर लिया। तब एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक से उसकी जान पहचान थी। युवक ने एक बार उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। इसके बाद वो उसे गलत मैसेज भेजने लगा। युवती के अनुसार जब उसने इस बारे में पुलिस और परिजनों को बताने की कही तो युवक ने अपने एक दोस्त को पीड़िता के घर पर भेजा। उस युवक ने उसे धमकी दी और परिजनों के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद आरोपी भी वहीं आ गया। उसने भी मारपीट की। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। थाना सिटी पुलिस ने एक युवक पर दुष्कर्म और दूसरे युवक पर मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

खबरें और भी हैं...