पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोहतक-जींद राेड पर गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, पीडब्लूडी को भरवाने के निर्देश दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में रोहतक जींद राेड पर सड़क में गड्ढों की भरमार हैं, जोकि हादसों का कारण बनते हैं। ऐसे में रोहतक जींद रोड पर सड़क में बने गड्ढों को भरने के लिए पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इन गड्डों को जल्द भरवाएं, ताकि कोई दुर्घटना न घटें। इसके अलावा छह अन्य स्थानों को भी चुना गया है, जहां पर हादसों की आशंका रहती हैं। इनमें बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक-झज्जर चौक का जलेबी चौक, अंबेडकर चौक, बसंत विहार गेट, आईएमटी चौक, पावर हाऊस चौक पर संबंधित विभागों की ओर से मार्किंग और अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि इन बिंदुओं पर दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सकें। इसके अलावा भगवतीपुर और चांदी बस अड्डों पर मुख्य सड़क पर मार्किंग करने की जरूरत है, इसके लिए भी विभाग को निर्देश दिए हैं। चांदी गांव में मुख्य मार्ग के साथ जलभराव की भी समस्या है। इन सभी समस्याओं का समाधान कराने को लेकर गुरुवार को मंथन किया गया।

एडीसी महेंद्रपाल स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक महीने में काटे 1486 चालान जिले में जनवरी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं व इनसे होने वाली जान-माल की हानि में कमी दर्ज की गई है और जिला इस मामले में प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रहा है। जिला प्रशासन की अाेर से फरवरी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के 1486 चालान किए। इनमें 581 चालान बिना हेल्मेट वाहन चलाने, 51 चालान बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 35 चालकों के चालान, 97 ओवरलोडिंग वाहनों के चालान, अवैध रूप से वाहन पार्क करने पर 211 चालान तथा गलत साइड में वाहन चलाने पर 508 चालकों के चालान किए गए है।

निर्देशों का निर्धारित अवधि में पालन करें : एडीसी महेंद्रपाल ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी सडक सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का निर्धारित अवधि में पालन करना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी शीघ्र भिजवाएं। इस अवसर पर एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, नगराधीश जगनिवास, सीएमजीजीए दिव्या लोहिला, सड़क सुरक्षा सहयोगी पूजा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

एडीसी महेंद्रपाल लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए।
खबरें और भी हैं...