साधकों के साथ अबीर गुलाल लगाकर मनाया त्योहार
रोहतक| ओशोधारा मैत्री संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने सोमवार को सद्गुरु ओशो सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में होली त्योहार मनाया। मीडिया प्रभारी प्रिंसिपल संदीप नैन ने बताया कि दूर-दूर से आकर ओशो प्रेमियों ने ओशो सिद्धार्थ के चरणों में गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। सद्गुरु ने कहा कि इस बार बसंत ऋतु कुछ खास है। भारतवर्ष के तीन मुख्य त्योहार दशहरा, दिवाली और होली है। दशहरा और दिवाली तो कुछ ही संत लोग मनाते हैं, जबकि होली पर्व सभी संत एवं देवता मनाते हैं क्योंकि यह पर्व सत्यम, शिवम, सुंदरम पर आधारित है और इसमें उमंग, प्रेम और उत्सव का समागम है। विक्रम संवत का आज आखिरी दिन है। इसलिए उन्होंने नववर्ष की भी सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जितेंद्र, मयंक, मोनिका, रिचा गोयल, शशि गोयल, हिना, वसुंधरा मौजूद रहे।