पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाएगा चैरिटेबल ट्रस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक | माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष भी ट्रस्ट मेधावी छात्र‐ छात्राओं को गोद लेकर उनकी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि ट्रस्ट में 16 मार्च से फार्म प्राप्त कर उनको पूर्ण करके ट्रस्ट के शिक्षा सदन में जमा करवाना होगा। ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता ने बताया कि फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल रखी गई है। इनकी परीक्षा 19 अप्रैल को वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की जाएगी। कक्षा छठीं से दसवीं तक के छात्र‐छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा मैथ और साइंस की होगी। जिस कक्षा में अब हैं, उसी कक्षा का पेपर लिया जाएगा। परीक्षा उसी क्लास की ली जाएगी जिसमें विद्यार्थी पास होकर आगे जाएगा।
खबरें और भी हैं...