पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Chemist Will Be Able To Sell Only 2 Masks To A Customer Ten Places In The City Will Be Sold At The Rate Of 10

एक ग्राहक को 2 मास्क ही बेच सकेंगे केमिस्ट शहर में दस जगह ~10 की दर से होगी बिक्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना के डर काे कैश करने में जुटे केमिस्टों पर अब प्रशासन सख्ती के मूड में आ चुका है। मनमाने रेट पर मास्क और सेनिटाइजर बेच रहे केमिस्टों को प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि मास्क को उनके तय रेट पर ही लोगों को बेचा जाए। मनमाने रेट की वसूली करते मिलने पर केमिस्ट का लाइसेंस रद्द होगा। वहीं हेल्ड डिपार्टमेंट की ओर से शहर के मेडिकल स्टोर पर मास्क के रेट को लेकर रोहतक डिस्ट्रिक केमिस्ट एसोसिएशन के साथ ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने मीटिंग की। तय किया गया कि शहर के 10 मेडिकल स्टोर पर 10 रुपए कीमत में लोगों को मास्क मुहैया कराया जाएगा। एसोसिएशन के साथ मीटिंग में सेनिटाइजर के रेट तय करने पर भी सहमति बनी। कैटेगरी वाइज सेनिटाइजर 10 मेडिकल स्टोर पर लोगों को सामान्य दर पर उपलब्ध होगा। हालांकि प्रत्येक शख्स के लिए इसकी लिमिट भी तय की है। सेक्टर-3 स्थित पॉली क्लीनिक में संचालित ड्रग कंट्रोल विभाग के कार्यालय में रोहतक डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सतीश कत्याल की अगुवाई में केमिस्ट संचालकों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। एक घंटे चली मीटिंग में सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर राकेश दहिया व डीसीओ मनदीप मान ने केमिस्टों के समक्ष अधिक दाम पर मास्क व सेनिटाइजर की बिक्री का मुद्दा रखा। बाद में एजेंडे पर सहमति बनी।



ज्यादा रेट लिया तो लाइसेंस होगा रद्द

जिले भर के केमिस्ट संचालक 10 रुपए में और एक व्यक्ति को दो मास्क ही बेच सकेंगे। शहर के 10 ट्रांजिट प्वाइंट पर संचालित मेडिकल स्टोर्स चिह्नित किए गए हैं जिसमें मास्क व सेनिटाइजर की उपलब्धता रहेगी। मनमाने दाम वसूलते मिले तो लाइसेंस रद्द होगा।
-मनदीप मान, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल अाॅफिसर, रोहतक।

केमिस्ट एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग में कई एजेंडों पर सहमति

8 मार्च को छपी खबर।

शहर में यहां रियायती दरों पर मिलेंगे मास्क-सेनिटाइजर

{सुभाष मेडिकल एजेंसी, मेडिसन मार्केट, छोटूराम चाैक।

{शिव शक्ति मेडिकल हॉल, सोनीपत स्टैंड।

{न्यू हिमांशू मेडिकोज, शीला बाईपास चौक।

{पंजाब मेडिकल स्टोर, मेडिकल मोड़।

{मलिक मेडिकल हॉल, मेडिकल मोड़।

{न्यू वैष्णो मेडिकोज, सेक्टर एक।

{ठकुराल मेडिकल हॉल, डबल फाटक।

{ मलिक दवाई वाला, गोहाना स्टैंड।

{मुदगिल मेडिकल एजेंसी, कच्चा बेरी रोड।

{वर्मा मेडिकल हॉल, छोटूराम चौक।

{अघी फार्मेसी, भिवानी स्टैंड।

प्रशासन ने खुले में मांस की बिक्री पर लगाई रोक: वहीं जिला प्रशासन ने भी कोरोना व अन्य वायरस के प्रभाव को करने के लिए मांस बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रशासन की ओर से खुले में बिकने वाले मीट, मांस-मछली पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस बारे में डीसी आरएस वर्मा ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। वहीं आमजन से अपील की है कि वाे प्रशासन की हर एडवाइजरी का पालन करे। डीसी ने कहा कि केमिस्ट शॉप पर मास्क और सेनिटाइजर की बिक्री की नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। औषधी नियंत्रक अधिकारी को इस गाइडलाइन की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पीजीआई और सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। दोनों संस्थानों में मास्क और सेनिटाइजर की सप्लाई आ चुकी है।

कोरोना वायरस के जिले में अभी तक 25 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि इनकी पुणे लैब से रिपाेर्ट आनी बाकी है। कई संदिग्ध मामले सामने आने के बाद शहर के मेडिकल स्टोर्स पर मास्क और सेनिटाइजर खरीदने के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया। एक सप्ताह में शहर की दुकानों में सेनिटाइजर व मास्क की किल्लत हो गई। दुकानदारों ने पांच से 10 रुपए कीमत के मास्क 10 गुणा दामों पर बेचना शुरू कर दिया। सेनिटाइजर भी केमिस्ट मनमाने दामों पर बेचने लगे थे।

मीटिंग में हुए हर फैसले को मानेंगे केमिस्ट

बुधवार को 10 रुपए में मास्क और सेनिटाइजर को निर्धारित कीमतों पर बिक्री की सहमति बनी है। मीटिंग में हुए हर फैसले को केमिस्ट मानेंगे।
-सतीश कत्याल, जिला प्रधान, रोहतक डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसो.

मास्क व सेनिटाइजर के रेट पर मीटिंग करते केमिस्ट एसोसिएशन के मेबर्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...