पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्री राम स्कूल में बच्चों ने आर्गेनिक रंगों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक| द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल के प्रांगण में सोमवार को होली का उत्सव भरपूर उल्लास, उमंग और मस्ती भरे वातावरण में मनाया गया। इसमें प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने होली पर भक्त प्रह्लाद की कथा सुनी और होली पर कविता प्रस्तुत की। बच्चों को होली के रंगों का महत्व तथा उस दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया गया। हल्दी, चुकंदर, अरारोट और फूलों से ऑर्गेनिक रंग बनाए। स्कूल चेयरमैन रामकरण हुड्डा, स्कूल निदेशक प्रियंक करण हुड्डा और मयंक करण हुड्डा ने होली की शुभकामनाएं देने के साथ बैर भाव त्यागकर स्नेह और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने का संदेश दिया।
खबरें और भी हैं...