सिविल सर्जन ने महंगे मास्क व सेनिटाइजर न बेचने की दी चेतावनी1 घंटे बाद मेडिकल स्टोर पर 20 गुना कीमत में बिके थ्री लेयर मास्क
जिले में भले ही कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीज सामने न आए हों, लेकिन जिले भर के बाजारों में मास्क व सेनिटाइजर की किल्लत बनी हुई है। आठ फरवरी के अंक में भास्कर टीम ने शहर भर के मेडिकल स्टोर पर जाकर मास्क व सेनिटाइजर की अधिक दामों पर हो रही बिक्री की पड़ताल करती रिपोर्ट प्रकाशित की थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला और ड्रग कंट्रोल अधिकारी मनदीप मान ने दोपहर में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मीटिंग की। दोपहर एक बजे के करीब शुरू हुई मीटिंग 20 मिनट मीटिंग चली, जिसमें 30 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स संचालक उपस्थित हुए। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने तल्ख लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर्स से मास्क से सेनिटाइजर को मनमाने कीमतों पर बिक्री न करें। ऐसे करते हुए पाए जाने पर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. बिरला ने कहा कि सरकार ने मास्क अधिक कीमतों पर बिक्री के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मास्क डेढ़ रुपए 25 रुपए, एन 95 मास्क महंगे दामों तक और सेनिटाइजर अधिक कीमतों पर बिक्री करने की शिकायत लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही है। यदि कोई केमिस्ट संचालक ऐसा करते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिविल सर्जन और ड्रग कंट्रोल अधिकारी की चेतावनी के असर को जांचने के लिए भास्कर टीम ने एक घंटे बीतने के बाद दोपहर ढाई बजे के करीब मेडिकल मोड़, सिविल अस्पताल और पालिका बाजार के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर जाकर मास्क और सेनिटाइजर की कीमतों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक 50 से 100 रुपए में थ्री लेयर मास्क बेचते मिले। वहीं बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के सेनिटाइजर की शाॅर्टेज होने के बाद लोकल कंपनियों के सेनिटाइजर की खपत बढ़ गई है।
केमिस्ट संचालक बाेले : मैन्यूफैक्चर ही महंगे दामों पर सप्लाई भेज रहे हैं, ऐसे में हम क्या करें : केमिस्ट संचालकों ने कहा कि दिल्ली और पानीपत में मास्क का प्रोडक्शन हो रहा है और वहीं से सप्लायर महंगे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। व्यवस्था यह बनाई जाए कि एक दुकानदार 10 से ज्यादा नहीं बेच सके। डीसीओ मनदीप मान ने बताया कि मास्क का रेट 10 रुपए तक निर्धारित करें। जनता को बताएं कि हर किसी को व्यक्ति को मास्क की जरूरत नहीं होती है। मास्क की जरूरत सिर्फ उन्हें हैं जो खांसी, जुकाम और संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। उन्हें ही मास्क लगाना चाहिए। कोई भी केमिस्ट शॉप संचालक यदि कालाबाजारी करते हुए मिला तो उस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाजार में मास्क की कोई कमी नहीं है और न ही ऊंचे दामों पर मास्क बेचने की कोई रिपोर्ट मिली है। औषधि नियंत्रक को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे मास्क की बिक्री के संबंध में पूरी निगरानी रखें। पीजीआई व सामान्य अस्पताल में मास्क किट समुचित मात्रा में उपलब्ध है। जिला वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जिला वासियों से अपील है कि वाे फूलों व चंदन की होली खेले। पानी को व्यर्थ न बहाये व कीचड़ की होली ना खेलें। -अारएस वर्मा, उपायुक्त, रोहतक।
सिविल सर्जन व ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने दोपहर में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मीटिंग की
सीन-1
सिविल अस्पताल के समीप
भास्कर : भाई, मास्क मिल जाएगा?
दुकानदार : बाजार में मास्क की कमी चल रही है।
भास्कर : 50 मास्क की व्यवस्था करा दे?
दुकानदार : भाई, पूरे बाजार में कहीं मिल जाए तो मुझे भी लाकर दे दे।
भास्कर : ब्रांडेड कंपनी का सेनिटाइजर मिलेगा ?
दुकानदार: सेनिटाइजर दिखाते हुए, ये मिलेगा 60 रुपए में।
भास्कर : भाई ये तो लोकल कंपनी का है।
दुकानदार : ब्रांडेड सेनिटाइजर की शार्टेज चल रही है। ये लेना है तो बता।
8 मार्च को छपी खबर।
पालिका बाजार के समीप
भास्कर : भाईसाहब, मास्क मिल जाएगा?
दुकानदार : हां, मिल जाएगा। थ्री लेयर मास्क 100 रुपए का है।
भास्कर : 50 मास्क चाहिए, कीमत में कुछ रियायत कर देंगे ?
दुकानदार : भाई, अभी तो पूरे बाजार में नहीं मिल पाएगा। बुधवार को पता कर लेना।
भास्कर : कितनी कीमत पर मास्क दे देंगे?
दुकानदार: 80 रुपए का एक मास्क पड़ेगा। इससे कम नहीं हो पाएगा।
भास्कर : ब्रांडेड कंपनी का 50 पीस सेनिटाइजर चाहिए।
दुकानदार : ब्रांडेड सेनिटाइजर की शार्टेज चल रही है। लोकल कंपनियों के उपलब्ध हैं।
भास्कर : लोकल कंपनियों के सेनिटाइजर संक्रमण खत्म करने में कितने कारगर हैं।
दुकानदार : भाई, ब्रांडेड कंपनियों की तुलना तो नहीं कर सकते लेकिन इफेक्टिव तो रहता ही है।
सिविल अस्पताल के समीप मेडिकल स्टाेर पर उपलब्ध लाेकल कंपनी का सेनिटाइजर व मास्क दिखाता शॉप संचालक।
पालिका बाजार के समीप मेडिकल स्टाेर पर उपलब्ध लाेकल कंपनी का मास्क दिखाता शॉप संचालक।
सीन-2