- Hindi News
- Local
- Haryana
- Rohtak
- Rohtak News Haryana News College Closed In 12 States Including Haryana Ban On Rallies Ipl Postponed Emergency Declared In Us
हरियाणा समेत 12 राज्यों में काॅलेज बंद, रैलियों पर बैन, आईपीएल टला, अमेरिका में इमरजेंसी घोषित
सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव व फरीदाबाद में सभी स्कूल 31 तक बंद
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित थी। वह विदेश से लौटी थी। देशभर में डॉक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्हाेंने कोरोना से लड़ने के लिए 50 बिलियन डॉलर (3.70 लाख करोड़) बजट की व्यवस्था की है। हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि राज्य में सिर्फ सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुड़गांव व फरीदाबाद में ही सभी तरह के स्कूल व आईटीआई 31 तक बंद किए गए हैं। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। गृहमंत्री अनिल विज के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा में रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र के 5 जिलों में माॅल, सिनेमाघर, पब अाैर नाइट क्लब भी बंद रहेंगे। केंद्र ने मास्क व सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है। इसके बाद सरकार इन चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता व डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। नियम के उल्लंघन पर 7 साल की कैद का प्रावधान है।शेष | पेज 6 पर
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।
मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
पहली बार: सेंसेक्स में 4714 अंकों की रिकवरी, 5,380 का उतार-चढ़ाव
भास्कर न्यूज | मुंबई
शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार हुईं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद फिर ट्रेडिंग शुरू होते ही 3600 अंक तक लुढ़क गया। फिर अचानक रिकवरी शुरू हुई और 29,388 अंक तक गिर चुका सेंसेक्स दो घंटे में ही 34,769 तक चढ़ गया। यह 5,380 अंकों का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव है। दिन के आिखर में सेंसेक्स 34,103 पर बंद हुआ। यानी सबसे निचले स्तर से 4714 अंक ऊपर। यह सबसे बड़ी रिकवरी साबित हुई। वहीं, निफ्टी 1035 पाॅइंट गिरकर 8555 तक पहुंच गया। बाद में यह 365.05 अंक की बढ़त के साथ 9955.20 पर बंद हुअा।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।
एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...
भारत की तैयारी कुछ ऐसी: 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।
{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे। जामिया िमल्लिया इस्लामिया विवि में भी कक्षाएं बंद हुईं।
* चीन के आंकड़ों पर दुनियाभर की एजेंसियां शक जता रही हैं।
{ चीन में 3,176 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।
{चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1,226 माैतें हो चुकी हैं।
5,123
70,733
3 अप्रैल तक चलने वाला संसद सत्र 18 मार्च को खत्म हो सकता है, पीएम को लिखा पत्र
संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है।
{विदेश से अाए सात संदिग्ध लापता: ये पंजाब आए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
{ईरान से 44 भारतीय लाए गए: विमान काे मुंबई हवाईअड्डे पर एकांत में पार्क किया गया है। इन्हें जैसलमेर के क्वेरेंटाइन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।
{माेदी ने सार्क देशाें से रणनीति बनाने की अपील की: कहा-‘हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे।’
लोगों की मौत
ठीक हो चुके
1,40,049
संक्रमित थे
सुधार के कारण: {यूएस स्टॉक, डाउ फ्यूचर्स का 1000 अंक सुधरना। {एशियाई व यूराेपीय बाजारों का 5% चढ़ना। {सेबी- अारबीअाई का िरस्क मैनेजमेंट पर अाश्वासन देना। {कच्चे तेल में िगरावट जारी रहना।
भास्कर एक्सपर्ट. खराब माहौल में भी भारत के सिर्फ तेल में ही 3.4 लाख करोड़ रुपए बचे। -पढ़िए पेज 6 पर
{2008 के बाद लगा लोअर सर्किट, 3600 अंक गिरने के बाद 1325 अंक चढ़ा