पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की निंदा
रोहतक | भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हरियाणा राज्य कमेटी ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की निंदा की है। सीपीएम के राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं, तो केेंद्र की भाजपा सरकार, ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया है। यह पहले से आर्थिक मंदी की मार झेल रहे लोगों पर एक आपराधिक हमला है। माकपा की हरियाणा राज्य कमेटी पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में इस आपराधिक बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।