पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Rohtak News Haryana News Control Of Ailing Labor Partner Over Killing 5 People Including 2 Women In A Single Day

एक ही दिन में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या का अाराेपी मजदूर साथी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से झज्जर में मजदूरी करने आए एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत पांच लोगों की सिर में चोट मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। रोहतक एसटीएफ ने एमपी के ही छतरपुर निवासी आरोपी राजेश रैकवार को पकड़ लिया। राजेश मृतक लोगों के साथ ही मजदूरी करता था। समझा जाता है कि मजदूरी के पैसों के विवाद में ही उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया, जिसके साथ ही वो हरियाणा में मजदूरी करने आया था।

17 सितंबर 2019 को पुलिस को एक ही परिवार के पांचों सदस्यों के शव झज्जर के सेक्टर 6 स्थित निर्माणाधीन मकान में मिले। यह परिवार इसी मकान को बनाने में पिछले डेढ़ माह
से मजदूरी कर रहा था। जहां पुलिस को शव मिले वो इमलोटा के मास्टर विनोद का मकान है। जिसके निर्माण का ठेका रामदर्शन ठेकेदार ने लिया हुआ था।

रामदर्शन के पास मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी 40 वर्षीय हाकम, उसकी प|ी 35 वर्षीय मैदा, हाकम का जीजा 45 वर्षीय हाका, उसका 25 वर्षीय बेटा बहादुर और 18 वर्षीय बेटी इस मकान को बना रहे थे। इन सभी की हत्या मकान की पहली मंजिल में बने कमरे में कर दी गई। ऐसा लग रहा है कि हत्या में किसी जानकार का हाथ है और हत्या से पहले कोई नशीला पदार्थ इन्हें खिलाया गया है।

अब पुलिस के हाथ इस घटनाक्रम का आरोपी पकड़ में आ चुका है तो पुलिस को बीते 6 माह से उठ रहे सवालों का जबाव मिल सकेगा। इसी निर्माणाधीन मकान में परिवार रह रहा था। 17 सितंबर की शाम 7:30 बजे मजदूर परिवार का परिचित उन्हें देखने अंदर आया तो उसकी आंखें फटी रह गई। एक कमरे में 5 लहूलुहान शव पड़े थेे, जिनमें दो महिलाओं के थे। यह देख उसने शोर मचा दिया और आसपास के लोग एकजुट
हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में पता चला कि किसी अज्ञात हत्यारे ने सिर में वजनदार और धारदार हथियार से वार करके पांचों को मार दिया।

रोहतक की एसटीएफ टीम को मिली कामयाबी

एक रात में पांच जघन्य हत्या करने वाले हत्यारोपी को रोहतक एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ यूनिट रोहतक के निरीक्षक संदीप धनखड़ शुक्रवार को गुरूकुल मोड रेवाड़ी रोड झज्जर से एक नौजवान युवक राजेश रैकबार निवासी तहसील महाराजपुर जिला छतरपुर को पकड़ा। उससेे अवैध हथियार मिला है। आरोपी राजेश ने बताया कि सितंबर 2019 में रात के समय निर्माणाधीन मकान सेक्टर 6 झज्जर में सो रहे हाकम और उसके परिवार के चार सदस्यों को चोट मारकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया था। इसके बाद आगे की जांच के लिए आरोपी को सिटी झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भास्कर फॉलोअप**

18 सितंबर 2019 को प्रकाशित खबर।
खबरें और भी हैं...