पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाढ़सा से चाेरी की स्कूटी व रिवाल्वर सहित अाराेपी काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बादली | बाढ़सा पुलिस ने बहादुरगढ़ एरिया से चोरी की स्कूटी व रिवाल्वर के साथ युवक काबू किया है।

एम्स बाढ़सा चौकी प्रभारी किरण ने बताया कि सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक चोरी की स्कूटी लिए है। वह इसे बेचने की फिराक में है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इसने अपना नाम हेमंत पुत्र रवींद्र पाल निवासी गांव किशनपुर जिला बागपत, यूपी बताया। जांच में स्कूटी चोरी होने का खुलासा हुआ। चौकी पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो इसने बताया कि बाढ़सा गांव में सुबेसिंह की आयुर्वेदिक दुकान पर काम करता था। जब दुकान मालिक सामान लेने नजफगढ़ गया था। तभी वह स्कूटी, हथियार व 20 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सुबेसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस दिशा में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...